शिविरा पंचांग मई 2026 | Rajasthan Shivira Calendar May 2026

🗓️ Posted on: 01-04-2026 • ✍️ By Vinay Soni

Rajasthan Shivira Panchang May 2026 Official Calendar

💡 डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल आपकी सहायता और संदर्भ के लिए है। उपयोग से पहले आधिकारिक शिविरा पंचांग से मिलान अवश्य कर लें। आधिकारिक PDF यहाँ से डाउनलोड करें: शिविरा पंचांग 2026-27 PDF


📊 मई 2026 का संक्षिप्त विवरण

14 कार्यदिवस
05 रविवार
15 अवकाश
01 उत्सव

📅 महत्वपूर्ण तिथियाँ एवं गतिविधियाँ

दिनांकविवरण / कार्यक्रम
04-05-2026 से 04-07-2026प्रवेशोत्सव द्वितीय चरण: शेष रहे बच्चों के चिन्हीकरण हेतु पुनः हाउस होल्ड सर्वे।
04-05-2026 से 11-07-2026नामांकन अभियान (CSR मॉड्यूल में प्रविष्टि सुनिश्चित करना)।
07-05-2026रवीन्द्र नाथ टैगोर जयन्ती (उत्सव)।
13-05-2026 से 15-05-2026प्रथम परख (First Test): समस्त कक्षाओं हेतु।
16-05-2026PTM-I / सामुदायिक बाल सभा का विद्यालय स्तर पर आयोजन।
17-05-2026 से 20-06-2026ग्रीष्मावकाश (Summer Vacation): समस्त विद्यार्थियों एवं शिक्षकों हेतु।
28-05-2026वीर सावरकर जयन्ती / ईंद-उल-जुहा (चन्द्र दर्शन अनुसार सार्वजनिक अवकाश)।

📌 महत्वपूर्ण निर्देश (विशेष नोट)

  1. टी.सी. (TC) संबंधी नियम: यदि संस्था प्रधान ग्रीष्मावकाश में मुख्यालय से बाहर हैं, तो वे टी.सी. जारी करने हेतु किसी वरिष्ठतम शिक्षक को अधिकृत करें। इसका अनुमोदन जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) से करवाकर संबंधित शिक्षक को पाबन्द करें ताकि विद्यार्थियों को असुविधा न हो।
  2. व्यावसायिक शिक्षा: ग्रीष्मावकाश के दौरान व्यावसायिक शिक्षा वाले विद्यालयों में नवीन विद्यार्थियों हेतु काउंसलिंग और योजना का प्रचार-प्रसार जारी रखें।
  3. प्रशिक्षण एवं परीक्षा: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा इस दौरान शिक्षक प्रशिक्षण और सुधारात्मक (Remedial) परीक्षाओं का आयोजन प्रस्तावित है।
  4. स्वीप (SVEEP) गतिविधि: कक्षा 9 से 12 हेतु ‘मस्ती, दोस्ती और मतदान’ फिल्म का प्रदर्शन ICT Lab या स्मार्ट क्लास के माध्यम से सुनिश्चित करें।