शिविरा पंचांग अप्रैल 2026 | Rajasthan Shivira Calendar April 2026

🗓️ Posted on: 31-03-2026 • ✍️ By Vinay Soni

Rajasthan Shivira Panchang April 2026 Official Calendar

💡 डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल आपकी सहायता और संदर्भ के लिए है। उपयोग से पहले आधिकारिक शिविरा पंचांग से मिलान अवश्य कर लें। आधिकारिक PDF यहाँ से डाउनलोड करें: शिविरा पंचांग 2026-27 PDF


📊 अप्रैल 2026 का संक्षिप्त विवरण

23 कार्यदिवस
04 रविवार
04 अवकाश
01 उत्सव

📅 महत्वपूर्ण तिथियाँ एवं गतिविधियाँ

दिनांकविवरण / कार्यक्रम
01-04-2026विद्यालय समय परिवर्तन (ग्रीष्मकालीन):
1. एक पारी स्कूल: 07:30 AM से 01:00 PM
2. दो पारी स्कूल: 07:00 AM से 06:00 PM
01-04-2026 से 25-04-2026प्रवेशोत्सव प्रथम चरण: हाउस होल्ड सर्वे एवं अनामांकित बच्चों का चिन्हिकरण।
02-04-2026श्री हनुमान जन्मोत्सव (उत्सव) / विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस।
03-04-2026गुड फ्राइडे (सार्वजनिक अवकाश)
04-04-2026संस्था प्रधान स्टाफ बैठक, SMC/SDMC साधारण सभा का संयुक्त आयोजन।
07-04-2026विश्व स्वास्थ्य दिवस (RSCERT गतिविधियाँ)।
08-04-2026 से 10-04-2026स्थानीय पूरक परीक्षाओं का आयोजन।
11-04-2026महात्मा ज्योतिबा फुले जयन्ती (सार्वजनिक अवकाश)
14-04-2026डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयन्ती (सार्वजनिक अवकाश)
15-04-2026पूरक परीक्षा परिणाम की घोषणा।
18-04-2026सामुदायिक बाल सभा का विद्यालय स्तर पर आयोजन।
19-04-2026श्री परशुराम जन्मोत्सव (सार्वजनिक अवकाश)
20-04-2026 से 21-04-2026सत्रांरभ संस्था प्रधान वाक्पीठ (दो दिवसीय) का आयोजन।

📌 महत्वपूर्ण निर्देश

  1. नामांकन अभियान: 01 अप्रैल से 02 मई 2026 तक CSR मॉड्यूल में डेटा प्रविष्टि सुनिश्चित करें।
  2. सत्रारंभ: कक्षा 9, 10, 11 व 12 हेतु भारत निर्वाचन आयोग की ELC मार्गदर्शिका के अनुसार ग्राम पंचायत की यात्रा का आयोजन करें।
  3. प्रशिक्षण: सत्र पर्यन्त खेल छात्रावासों में प्रवेश प्रक्रिया 23 से 25 अप्रैल के मध्य पूर्ण करें।